आंदोलन का अधिकार के लिए आंदोलन : कल प्रदेशभर में जेल भरेंगे भाजपाई, राजधानी में तगड़ी घेराबंदी, सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

रायपुर। लोकतंत्र में आंदोलन के लिए सभी को समान अधिकार है। लेकिन प्रदेश की ओर से हाल ही में जारी किए गए निर्देश जिसमें धरना, आंदोलन, प्रदर्शन, रैली के लिए अनुमति लेना होगा के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोला है। 16 मई को भाजपा प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। वहीं कल होने वाले जेल भरो आंदोलन को देखते हुए सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी भाजपाई को सीएम हाउस के आसपास भटकने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर बैरिकेड्स लगाया गया है। बता दें कि धरना, आंदोलन, प्रदर्शन, रैली के लिए अनुमति लेने के लिए बनाए गए नियम को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोला है। इसे लेकर सोमवार को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन हागाा। सबसे बड़ा आंदोलन राजधानी रायपुर में किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS