आदिवासी आरक्षण के लिए आंदोलन : भाजपा ने 3 संभागों के NH पर किया चक्काजाम, राज्य सरकार पर लगाए लापरवाही बरतने के आरोप

आदिवासी आरक्षण के लिए आंदोलन : भाजपा ने 3 संभागों के NH पर किया चक्काजाम, राज्य सरकार पर लगाए लापरवाही बरतने के आरोप
X
आदिवासियों के आरक्षण में की गई कटौती पर सर्व आदिवासी समाज आक्रोशित है। आदिवासी समाज ने 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आज से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन ​शुरू का दिया है। आज तीन संभागों में नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया गया। पढ़िए पूरी खबर...

कोंडागांव/अंबिकापुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के आरक्षण में की गई कटौती पर सर्व आदिवासी समाज आक्रोशित है। आदिवासी समाज ने 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन ​शुरू का दिया है। आज बस्तर, सरगुजा और दुर्ग के संभाग में नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यात्री परेशान

कोंडागांव में आज दोपहर 12 बजे से कोंडागांव-नारायणपुर चौक पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने चक्काजाम किया। इस दौरान 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भाजपाई जमकर नारेबाजी करते कांग्रेस सरकार को कोसते नजर आए। बस्तर संभाग के हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोंडागांव चक्काजाम कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी, पूर्व मंत्री और पदाधिकारी शामिल रहे। बता दें कि चक्काजाम के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यात्री कई किलोमीटर अपने सामान के साथ पैदल चलते नजर आए। वहीं एंबुलेंस जैसी वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देखिए वीडियो-

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

अम्बिकापुर में भी आदिवासियों के आरक्षण में कटौती को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आज चक्काजाम किया। भाजपाइयों ने शहर के बिलासपुर चौक में चक्काजाम किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी आरक्षण में कटौती का राज्य सरकार पर आरोप लगाया। देखिए वीडियो-

प्रदेश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप

राजनांदगांव में आदिवासी समाज ने नेशनल हाईवे 53 पर चिचोला पुलिस चौकी अंतर्गत छुरिया मोड़ पर चक्काजाम किया। इस दौरान समाज ने आरक्षण के मामले में प्रदेश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं आदिवासी समाज के चक्काजाम को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story