आदिवासियों का आंदोलन : डा. रमन बोले-साफ-साफ दिख रही है सरकार की विफलता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मामले को लेकर आदिवासी समाज के आंदोलन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, सरकार की विफलता साफ-साफ दिख रही है। हम लोगों के समय में इस मामले को गंभीरता से लड़ते रहे हैं। यहां उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई है। नान के केस में दस-दस वकील लगाते हैं। इसमें कोई बड़ा वकील नहीं आया।
थोड़ा शर्म करो...
वहीं गंगाजल कलश यात्राा को लेकर कांग्रेस की कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी पर डा. रमन सिंह ने कहा, गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाते रहे हो... थोड़ा शर्म करो... 4 साल हो गए हैं। लाखों महिलाएं आंदोलन कर रही हैं।
हाईकमान का कोई सुनने वाला नहीं है
राजस्थान में अशोक गहलोत गुट के विधायकों के इस्तीफे पर रमन सिंह ने कहा, दिखावा जारी है। हाईकमान का कोई सुनने वाला नहीं है। राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं और दूसरी तरफ पार्टी के टुकड़े-टुकड़े हो रहे हैं। ये लोग झूठे वादे करते हैं। यहां टीएस सिंहदेव से वादा किया गया और वहां सचिन को भी वेटिंग लिस्ट में बिठाया गया है।

थम गया बस्तर का विकास : नारायण चंदेल
बस्तर संभाग के सभी जिलों के पांच दिवसीय दौरे से लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि, बस्तर में बीते 4 सालों में विकास थम गया है। वहां लोगों के बीच राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश है। आई एन एच 24*7 संवाददाता मनोज नायक से चर्चा में बस्तर दौरे को साझा करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, बस्तर संभाग में हमने सभी जिलों का दौरा किया है। वहां कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली है। इस दौरे में यह स्पष्ट हो गया कि, राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है विकास के एक भी कार्य इन 4 सालों में नहीं हुए हैं, स्वास्थ्य सेवाओं थम सी गई हैं। इसके कारण बस्तर में आदिवासियों की मौतें हो रही हैं। नारायण चंदेल ने कहा कि, आरक्षण मामले में राज्य सरकार को मिली शिकस्त के बाद सर्व आदिवासी समाज में भी गहरी नाराजगी देखने को मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS