MP Election : युवा भाजपा नेता का तगड़ा जवाब, लेटर लिखकर लगाया 15 महीने में 10 हजार करोड़ की अवैध कमाई करने का आरोप

MP Election : युवा भाजपा नेता का तगड़ा जवाब, लेटर लिखकर लगाया 15 महीने में 10 हजार करोड़ की अवैध कमाई करने का आरोप
X
कांग्रेस के BJP पर 50% कमीशन के आरोप का जवाब दिया है। उन्होंने लेटर में लिखा है कि, 15 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने 10 हजार करोड़ की अवैध कमाई की है। पढ़िए पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ के साथ ही एमपी में भी चुनावी घमासान चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर घोटालों के नित नए आरोप मढ़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच रीवा शहर के भाजपा नेता और भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी (Gaurav Tiwari) ने एक लेटर बम फोड़ दिया है। उन्होने कांग्रेस के BJP पर 50% कमीशन के आरोप का जवाब दिया है। उन्होंने लेटर में लिखा है कि, 15 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने 10 हजार करोड़ की अवैध कमाई की है। आपने सचिवालय में वंदे मातरम गान को बंद कर दिया था। गरीबों की संबल योजना भी बंद कर दी। बुजुर्गों का तीर्थ दर्शन, कन्या विवाह योजना में मिलने वाले फायदे बंद कर दिए थे। कुल मिलाकर 15 महीनों की सरकार आपने 15 जनहित के कार्य बंद कर दिए थे।

युवा नेता का ट़्वीट

गौरव तिवारी (Gaurav Tiwari) ने ट्वीट कर लिखा कि, 50% कमीशन के झूठ पर रोने वाले आदरणीय श्री @OfficeOfKNath जी, आप को आज मैंने यह पत्र लिख आपके काले कारनामें याद दिलाने की कोशिश की है। आपके घर पर बहुत जल्द ही मेरा यह पत्र पहुंच जाएगा। आप जब जाग जाएं तब उसका जवाब दे दीजिएगा। यह ट्वीट गौरव तिवारी ने 19 अगस्त की सुबह 9.55 पर किया है। वे पहले भी कमलनाथ को आड़े हाथों ले चुके हैं।




कांग्रेस ने 225 घोटालों की जारी की बुकलेट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election) के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आते ही कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है। PCC चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को शिवराज सरकार पर 18 साल के कार्यकाल में 225 घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए बुकलेट जारी किया था।कांग्रेस के BJP पर 50% कमीशन के आरोप का जवाब दिया है। उन्होंने लेटर में लिखा है कि, 15 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने 10 हजार करोड़ की अवैध कमाई की है। पढ़िए पूरी खबर...

Tags

Next Story