सांसद खेल महोत्सव का आज से होगा आगाज, कई स्कूलों की टीमें होगी शामिल

रायपुर: शहर में पहली बार 3 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आगाज आज से होने जा रहा है। ग्राउंड में खेल महोत्सव होगा। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं दंगल फिल्म में आमिर खान को प्रशिक्षण देने वाले कृपाशंकर पटेल करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में सांसद सुनील सोनी मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल होंगे। सभी खेलों में 9 से 12 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं की टीम हिस्सा लेगी। साथ ही व्यक्तिगत खेल के लिए दो अलग-अलग वर्ग रखे गए हैं। पहला वर्ग अंडर-16 और दूसरा अंडर-19 है। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी बालक-बालिकाएं शामिल होंगे।
ये खेल होंगे
खेल महोत्सव में संसदीय क्षेत्र के करीब 12 स्कूलों की टीमों ने अलग-अलग खेल विधाओं में हिस्सा लिया है। इनमें कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबाल, फुटबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक आदि शामिल हैं। गेम में एक स्कूल की टीम का मुकाबला दूसरे स्कूल की टीम से कराया जाएगा।
राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार सम्मानित हैं बिश्नोई
कृपाशंकर पटेल बिश्नोई भारतीय पहलवान व कोच हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार व राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही श्री बिश्नोई ने 53 अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जिनमें 11 स्वर्ण, 8 रजत व 5 कांस्य पदक जीते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS