CG Politics : शपथ समारोह में शामिल होकर 'बगिया' लौटीं मिसेज सीएम, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो.. ग्रामीणों ने कितनी गर्मजाशी से किया स्वागत

कुनकुरी। छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी (Kaushalya Devi) शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार की देर रात अपने गृह ग्राम बगिया पहुंच गई हैं। गृह ग्राम पहुंचते ही भाजपाइयों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव पहुंचते ही सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने शिव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मंदिर जाकर की पूजा-अर्चना
शिव मंदिर (Shiva temple) में पूजा के बाद उन्होंने ग्रामीण बुजुर्ग महिला और कार्यकर्ताओं, बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उनके स्वागत के लिए महिला और पुरुष जुटे हुए थे, गांव में आधी रात जमकर विष्णुदेव साय जिंदाबाद के नारे लगे। स्वागत का आभार जताते हुए कौशल्या देवी ने कहा कि, विधान सभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को जो जीत मिली है। ये छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओ की जीत है। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिलेगी, जिसकी शुरुआत, कैबिनेट की पहली बैठक मे हो चुकी है।
सरकार ने दी है 18 लाख पीएम आवास की सौगात
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, सरकार ने 18 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पीएम आवास की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सस्ती और गुणवत्ता युक्त दवा उपलब्ध कराने के लिए, सभी अस्पतालों में जेनरिक द्वारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग को जारी किया है। जनता के हित और प्रदेश के विकास के लिए, सख्त निर्णय का यह सिलसिला, आगे भी जारी रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS