मुखतेज सिंह बने SGFI के वाइस प्रसिडेंट : विद्या भारती के लिए काम करने वाले छत्तीसगढ़ के बदेशा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुखतेज सिंह बने SGFI के वाइस प्रसिडेंट : विद्या भारती के लिए काम करने वाले छत्तीसगढ़ के बदेशा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
X
विद्यालय खेलकूद की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता कराने वाली देश की सबसे बड़ी फेडरेशन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव 17 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में हुआ था। इसमें मुखतेज सिंह बदेशा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए। पढ़िए पूरी खबर...

कुलजोत संधु-केशकाल/कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विकासखंड फरसगांव मुख्यालय में रहने वाले मुखतेज सिंह बदेशा ने बस्तर संभाग से विद्या भारती में अपना कार्य प्रारंभ किया। विद्या भारती में कार्यरत रहते हुए अब मुखतेज सिंह बदेशा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए।

17 जनवरी को हुआ था चुनाव

उल्लेखनीय है कि, विद्यालय खेलकूद की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता कराने वाली देश की सबसे बड़ी फेडरेशन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव 17 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में हुआ था। केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय चुनाव आयोग के पूर्व जनरल सेक्रेटरी उमेश सिन्हा को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। चुनाव के दौरान सभी राज्यों और 8 राज्य इकाइयों के दो—दो प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विद्या भारती की ओर से मुखतेज सिंह बदेशा संयोजक राष्ट्रीय खेलकूद विभाग ने वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा था और वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव में देशभर से 4 प्रतिनिधियों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें कुल 84 वोट डाले गए और मुखतेज सिंह बदेशा ने 74 वोट प्राप्त कर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुखतेज को दी बधाई

केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के दौरान जीत पर मुखतेज बदेशा को बधाई दी गई। साथ ही मुखतेज की जीत पर फरसगांव नगर वासियों का कहना है कि नगर और कोंडागांव जिले के साथ—साथ बस्तर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। हम सभी इस जीत पर गौरांवित है और मुखतेज को बधाई देते हैं।


Tags

Next Story