मुंगेली में धारा 144 लागू और जुलूस की भी तैयारी, प्रशासन ने बढ़ाई मुस्तैदी

मुंगेली। जिले के औंराबांधा में धारा 144 लागू है। कलेक्टर के आदेश पर यह सुबह 6:00 बजे से लागू है, जो रात 12:00 बजे तक प्रभावशील है। मुंगेली जिले में ही आज सतनाम संदेश यात्रा भी पहुंचेगी। प्रशासन को आशंका है कि सतनाम संदेश यात्रा धारा 144 प्रभावशील औंराबांधा क्षेत्र पहुंच सकती है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने मुस्तैदी तेज कर दी है।
गौरतलब है कि मुंगेली जिले के औंराबांधा इलाके में धारा 144 लागू है। इसके तहत रैली, जुलूस से लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन आज ही छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रुद्र गुरु का मुंगेली प्रवास है। इस दौरान वे सतनाम संदेश यात्रा में शामिल होंगे। सतनाम संदेश यात्रा बेमेतरा से होते हुए मुंगेली पहुंचेगी।
प्रशासन को इस बात की आशंका है कि सतनाम संदेश यात्रा औंराबांधा धारा 144 प्रभाव क्षेत्र पहुंच सकती है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने कड़ी मुस्तैदी बना रखी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS