पालिका कर्मियों ने घेरा CMO निवास : दो महीने से नहीं मिला है वेतन... शहर में साफ-सफाई व्यवस्था ठप

पालिका कर्मियों ने घेरा CMO निवास : दो महीने से नहीं मिला है वेतन... शहर में साफ-सफाई व्यवस्था ठप
X
कर्मचारियों का कहना है कि, हमें हर बार दो-तीन माह में या तो नगरपालिका का गेट बंद करना पड़ता है, या फिर धरने पर बैठना पड़ता है, या सीएमओ के घर का घेराव करना पड़ता है। पेमेंट ना मिलने से घर-परिवार चलाना, बच्चों की फीस पटाने और सामने राखी का त्योहार होने की वजह से बहुत दिक्कत आ रही है, लेकिन अधिकारी हमारी तकलीफ समझ ही नहीं रहे हैं...

महासमुन्द। बीते दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित महासमुन्द नगरपालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएमओ निवास को घेराव कर दिया। इसके साथ ही कर्मचारी संघ तत्काल अपनी मांग पूरी करने की बात कर रहे है। कर्मचारियों के हड़ताल में जाने की वजह से नगर की साफ-सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है।

नगरपालिका का खर्च ज्यादा और वसूली कम- नगरपालिका अधिकारी

उल्लेखनीय है कि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी का कहना है कि, नगरपालिका का खर्च ज्यादा और वसूली कम हो रही है, जिसमें तेजी लानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैंने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है। जल्द ही भुगतान कराए जाने के साथ सफाई व्यवस्था को सुचारू कराया जाएगा।

पेमेंट ना मिलने से घर-परिवार चलाना मुश्किल- सफाईकर्मी

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का कहना है कि, हमें हर बार दो-तीन माह में या तो नगरपालिका का गेट बंद करना पड़ता है, या फिर धरने पर बैठना पड़ता है, या सीएमओ के घर का घेराव करना पड़ता है। पेमेंट ना मिलने से घर-परिवार चलाना, बच्चों की फीस पटाने और सामने राखी का त्योहार होने की वजह से बहुत दिक्कत आ रही है, लेकिन अधिकारी हमारी तकलीफ समझ ही नहीं रहे हैं, इसलिए जब तक हमें पेमेंट नहीं मिलेगा, तब तक शहर में सफाई व्यवस्था ठप रहेगी, और हम इसी तरह हड़ताल पर ही रहेंगे।

Tags

Next Story