Murder case: पति को पीट-पीट कर मार डाला, लाश पड़ी थी और वह पत्नी के साथ करने लगा दुष्कर्म ....

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आरोपी ने पहले एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी, फिर पति की लाश के सामने उसकी पत्नी के साथ रेप किया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम सुखलाल है और उसकी उम्र 42 साल है। सुखलाल अपनी पत्नी के साथ दर्रीपारा अग्रसेन भवन के पास निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था। सोमवार की रात सुखलाल अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। तभी रात 12 बजे सुखलाल का परिचित कार्तिक कोरवा झोपड़ी में पहुंचा। इसी दौरान आरोपी कार्तिक ने डंडे से सुखलाल पर ताबड़तोड़ हमला किया। लगातार हो रहे हमले से सुखलाल की मौके पर मौत हो गई। देर रात कार्तिक के घर पहुंचने पर मृतक को अपनी पत्नी पर भी शक हुआ था। जिसके बाद तीनों में विवाद हुआ था।
पति की हत्या कर पत्नी के साथ किया दुष्कर्म
सुखलाल की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ भी दुष्कर्म किया जबकि पति की लाश बगल में पड़ी थी।हत्या और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार्तिक मौके से फरार हो गया।
पत्नी की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी
मृतक की पत्नी ने मणिपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव से गिरफ्तार किया है। जहां सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS