Murder Case : प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पति से कहा था...हम दोनों में से एक को चुनो

भिलाई- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रेमी ने महिला का गला काटकर हत्या (Murder Case) कर दी। आरोपी का महिला के साथ कई दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। यानी हत्या करने वाले आरोपी पहले से शादीशुदा था। कुछ सालों तक को नाजायज संबंध में चलता रहा, लेकिन बाद में प्रेमिका को खुद की जिंदगी से निकालने की कोशिश में उसे जान से मार दिया। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को उतई क्षेत्र के करगाडीह महुआरी भाठा के पास महिला का शव मिला था। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि, महिला को गला घोंटकर धारदार हथियार से मारा गया है।
पत्नी के समझाने पर नहीं मानी प्रेमिका...
दोनों के अवैध संबंधों के चलते पत्नी दामिनी परेशान होकर अपने मायके चल गई थी। क्योंकि लाख कोशिशों के बावजूद प्रेमिका जमुना उसके पति यशवंत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। दरअसल, जमुना का परिचय यशवंत से मजदूरी करते-करते हुआ था। जब पत्नी को इस बारे में पता चला, तो उसने पति से कहा कि, दोनों में से एक को चुनो...वहीं प्रेमिका जमुना से भी कहा कि, मेरा घर बर्बाद मत करो...इन सब के बीच आरोपी यशवंत ने साजिश रचकर प्रेमिका को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS