दिन दहाड़े नेता की हत्या : कांग्रेस नेता की कार रोककर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की मौके पर हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर शहर आज शाम गोलियों की धांय-धांय गूंजती आवाजों से थर्रा उठा। सकरी बाइपास पर एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो कार से कहीं जा रहे थे। उसी वक्त बदमाश पहुंचे और दिनदहाड़े उन्हें गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आईजी समेत कई आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव त्रिपाठी बुधवार की अपरान्ह सकरी बाइपास की तरफ से कहीं जान रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उन्हें रोका। फिर उनके सिर और सीने पर गोली मार दी। घटना के वक्त आस-पास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मगर वे कुछ कर पाते इसके पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले।
जमीन विवाद का अंदेशा
आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कार के दोनो फ्रंट शीशे टूटे हुए हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं। पुलिस ने मौके से गोलियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात जमीन विवाद को लेकर हुई है। मगर पुलिस ने इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं दी है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS