सो रही वृद्धा की हत्या : सिर और जबड़े पर चोटों के निशान, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

सो रही वृद्धा की हत्या : सिर और जबड़े पर चोटों के निशान, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
X

आशीष कुमार गुप्ता- सेदम-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में घर की परछी में सो रही एक 60 वर्षीय वृद्धा की अज्ञात सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस दौरान घर में सो रहे परिजनों को नहीं हो पाई। हत्या की जानकारी उन्हें मंगलवार की सुबह हुई। तब पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला रजमनिया पैकरा, पति रामसाय पैकरा ग्राम पंचायत चिरंगा खालपारा की निवासी थी। वह अपने घर के परछी में सो रही थी। तभी अज्ञात हत्यारों ने वृद्ध महिला के सिर व जबड़े पर वार कर मौत के घाट उतार फरार हो गये। इस दौरान घर में सो रहे अन्य परिवारों इस घटना की जानकारी भी नहीं लगी। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही बतौली पुलिस हत्या की जांच में जुटी हुई है।

Tags

Next Story