गरियाबंद में युवक की हत्या, खेत में पानी सिंचाई को लेकर शुरू विवाद का नतीजा संगीन जुर्म

गरियाबंद। बेहद मामूली विवाद के चलते आज एक युवक की हत्या हो गई है। खेत में पानी सिंचाई को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर फावड़े से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम छुईया की है, जहां नीलकंठ सिन्हा और रोशन ध्रुव के बीच खेत में पानी सिंचाई को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। बातों ही बातों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि रोशन ध्रुव ने नीलकंठ पर फावड़ा से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि नीलकंठ की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आरोपी पर हत्या का जुर्म कायम करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS