मर्डर या कुछ और : तालाब में तैरती मिली ग्रामीण की लाश...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को तालाब में एक ग्रामीण की लाश तैरती मिली है। घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक का नाम कलेश्वर प्रसाद बताया जा रहा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम साजापानी का है।
रोज की तरह आज भी तालाब गया था कलेश्वर
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम साजापानी स्थित कलशबोरा तालाब में साजापानी केनाभांठा निवासी कलेश्वर प्रसाद की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कलेश्वर प्रसाद रोज की तरह सुबह घर से तालाब की ओर निकला था। देर तक नहीं आने पर उन्हें लगा कि वो तालाब के बाद खेत देखने गए होंगे। काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन शुरू करने पर तालाब में लाश मिलने की जानकारी मिली। मृतक के परिजनों की समझ से परे हैं कि आखिर उसकी मौत कैसी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS