हत्या या आत्महत्या : दो दोस्तों की एक ही पेड़ में लटकी मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

करण कुमार साहू - बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सांरगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम छपोरा के एक जामुन के पेड़ में दो दोस्तों की संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी लाश मिली है। वहीं लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब पेड़ में लटकी लाश देखी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला बिलाईगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 16 साल का है और उसका नाम राहुल बंजारे है। वहीं दूसरा मृतक 20 साल का है और उसका नाम टिकवेंद कुर्रे है। यह दोनों दोमुहामी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर बड़ी मात्रा शराब की बोतल और पानी पाउच भी मिली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, दोनों दोस्तों ने पहले शराब पी थी। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामला हत्या का है या फांसी का इस मामले की जांच पुलिस जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS