हत्या या आत्महत्या : फंदे पर झूलती मिली महिला, शव से गहने थे लापता... क्या है रहस्य... पढ़िए...

हत्या या आत्महत्या : फंदे पर झूलती मिली महिला, शव से गहने थे लापता... क्या है रहस्य... पढ़िए...
X
महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पढ़िए पूरी खबर…

कांकेर। नरहरपुर ब्लॉक के जामगांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलता मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृत महिला के शरीर से उसके गहने गायब हैं। ऐसे में मौत का रहस्य गहरा गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह श्रीचरण ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। जामगांव निवासी श्रीचरण मंडावी अपनी बेटी के साथ अभनपुर शादी में गया हुआ था। उसकी पत्नी कमला देवी घर में अकेली थी। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि मां ने सोने-चांदी के कुछ गहने पहने हुए थे, जो गायब हैं।

सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस

घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों का कहना है कि जेवरात गायब है, इसकी जांच भी की जा रही है। महिला

Tags

Next Story