Mutual Dispute : महिला ने वृद्धा पर धारदार हथियार से किए वार पर वार... तड़पती पड़ी रही बुजुर्ग, फिर...

घनश्याम सोनी - बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले (Balrampur district)में आपसी विवाद (mutual dispute) को लेकर दो महिलाओं में जमकर लड़ाई हो गई। लड़ाते एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला खुद थाना पहुंची और पुलिस (Police )को पुरी घटना बताई। वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बलंगी थाना क्षेत्र (Balangi police station area)का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नवाटोला गांव (Navatola village)की हैं। शनिवार को आपसी विवाद (mutual dispute )को लेकर दो महिलाओं में जमकर लड़ाई हो गई। दोनों महिलाएं आपस में अपशब्द कह रहे थे। लड़ाते एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसे महिला घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Raghunath Nagar Community Health Center )में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, मृत महिला उस समय शराब के नशे में थी। वही घटना के बाद आरोपी महिला खुद थाना पहुंची और पुलिस ( police ) को पुरी घटना बताई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS