CG News : अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझी, सास के तानों से तंग आकर बहू ने ली जान

CG News : अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझी, सास के तानों से तंग आकर बहू ने ली जान
X
मृतका गुरुबारी बाई और घर की बड़ी बहू 33 वर्षीय छठ बाई केवट के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इस हत्या के मामले में संदेही छठ बाई केवट ने पूछताछ करने पर बताया कि, मृतका सास गुरुबारी बाई छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा कर हर बात पर ताने मारती थी। पढ़िए पूरी खबर....

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कापन में हुए ब्लाइंड मर्डर पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े और ताने से तंग आकर बहू ने अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया था। कातिल बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों 14 नवंबर को ग्राम कापन नाला पार में एक महिला की लाश मिली थी, जिसकी पहचान गुरुबारी बाई केवट के नाम से हुई ​थी। लाश में मृतका के सिर में गंभीर चोट के निशान भी थे, जिसकी सूचना पर नैला चौकी पुलिस को दी गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि, महिला की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 799/2023 धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

ताने से तंग आकर की सास की हत्या

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि, मृतका गुरुबारी बाई और घर की बड़ी बहू 33 वर्षीय छठ बाई केवट के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इस हत्या के मामले में संदेही छठ बाई केवट ने पूछताछ करने पर बताया कि, मृतका सास गुरुबारी बाई छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा कर हर बात पर ताने मारती थी। इससे तंग आकर 14 नवंबर को सुबह जब सास शौच के लिए नाला तरफ गई थी तभी पीछे से जाकर उसके सिर में डंडा और लोहे के बट्टे से मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी छठ बाई केवट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और लोहे का बट्टा पुलिस ने बरामद कर लिया गया है।

Tags

Next Story