पंचम विधानसभा के सात सत्रों में ऐसे भी विधायक जिन्होंने नहीं पूछा एक भी सवाल

पंचम विधानसभा के सात सत्रों में ऐसे भी विधायक जिन्होंने नहीं पूछा एक भी सवाल
X
सत्र प्रारंभ होने से पहले हरिभूमि ने अब पूछे गए सवालों को लेकर तहकीकात की। इसके आंकडे भी चौंकाने वाले हैं। अब तक आहूत सत्रों में कई ऐसे भी विधायक हैं, जिन्होंने 6 बार एक भी सवाल नहीं पूछा। कुछ विधायक ऐसे रहे, जिनके 4 या 5 सत्रों में सवालों के आंकड़े शून्य रहे। इनमें कांग्रेस सदस्य बृहस्पत सिंह का नाम सबसे आगे हैं, जिन्होंने सात सत्रों में महज जनवरी से मार्च 2019 के सत्र में 24 सवाल पूछे। यह 24 सवाल भी उन्होंने केवल 2019 में हुए प्रथम सत्र में पूछे। उसके बाद सभी सत्रों में एक भी सवाल उन्होंने नहीं लगाया।

सुरेंद्र शुक्ला. रायपुर. सत्र प्रारंभ होने से पहले हरिभूमि ने अब पूछे गए सवालों को लेकर तहकीकात की। इसके आंकडे भी चौंकाने वाले हैं। अब तक आहूत सत्रों में कई ऐसे भी विधायक हैं, जिन्होंने 6 बार एक भी सवाल नहीं पूछा। कुछ विधायक ऐसे रहे, जिनके 4 या 5 सत्रों में सवालों के आंकड़े शून्य रहे। इनमें कांग्रेस सदस्य बृहस्पत सिंह का नाम सबसे आगे हैं, जिन्होंने सात सत्रों में महज जनवरी से मार्च 2019 के सत्र में 24 सवाल पूछे। यह 24 सवाल भी उन्होंने केवल 2019 में हुए प्रथम सत्र में पूछे। उसके बाद सभी सत्रों में एक भी सवाल उन्होंने नहीं लगाया।

पंचम विधानसभा के सात सत्रों में अब तक सबसे अधिक सवाल पूछने का रिकॉर्ड नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नाम रहा। नेता प्रतिपक्ष ने 358 सवाल पूछा है। भाजपा विधायकों में दूसरे नंबर पर पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर रहे। उन्होंने 356 सवाल लगाए। कांग्रेस से डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने सबसे अधिक 348 सवाल लगाए हैं। कांग्रेस में दुर्ग विधायक अरुण वोरा 339 सवाल लगाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं।

पंचम विधानसभा में अब तक हुए सात सत्र में विधायकों ने 12 हजार से अधिक सवाल लगाए हैं। प्रदेश के 90 विधायकों में से 16 ऐसे विधायक हैं जिन्होंने 300 से अधिक सवाल पूछे। 9 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने 200 सवाल पूछे। 23 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने 100 या उससे अधिक सवाल पूछ पाए हैं। सबसे कम सवालोंं की बात की जाए तो, विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने सबसे कम 8 सवाल और मोहितराम ने 12 सवाल लगाए हैं। 13 विधायक ऐसे भी रहे, जिन्होंने 75 से भी कम सवाल लगाया है।

रमन 187, रेणु ने लगाए 171 सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा में 187 सवाल पूछे हैं। डॉ. विनय जायसवाल ने 184, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 180 और चंदन कश्यप ने 176 सवाल पूछे। जनता कांग्रेस विधायक विधायक डॉ. रेणु जोगी ने 171, सत्यनारायण शर्मा ने 165, देवव्रत सिंह ने 148, ननकीराम कंवर ने 143 सवाल लगाए।

इन विधायकों ने पूछे सौ से कम सवाल

100 से कम सवाल लगाने वाले विधायकों में संगीता सिन्हा 98, अनूप नाग 97, अमितेष शुक्ल 96, रश्मि सिंह 89, अनिता शर्मा 78, भाजपा विद्यारतन भसीन ने सबसे कम 76 सवाल पूछा है। गुलाब कमरो 72, विनय भगत 61, किस्मतलाल नंद 47, देवेन्द्र यादव 57, खेलसाय सिंह 50, रामपुकार सिंह 39 और बृहस्पत सिंह ने 24 सवाल लगाए।

ब्रहस्पत बोले- मेरा काम ऐसे ही हो जाता है

कम सवाल लगाने को लेकर विधायकों के अपने तर्क हैं। सदन में अब तक महज 24 सवाल पूछने वाले कांग्रेस के सीनियर सदस्य बृहस्पत सिंह कहते हैं, जब सवाल लगाए बगैर क्षेत्र की समस्या का समाधान हो जाता है, तो सवाल लगाने का क्या मतलब? उन्होंने कहा कि सदन में विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं का काम कराने के लिए सवाल लगाते हैं। जिन समस्याओं का निराकरण हम सवाल लगाकर करना चाहते हैं, उनका निराकरण अगर बगैर सवाल लगाए ही सरकार कर रही है।

कौशिक बोले- सवालों पर कार्रवाई भी हुई

सात सत्रों में सबसे अधिक सवाल लगाने वाले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है, किसानों समेत कई वर्गों से जुड़े मुद्दों को मैंने सवालों के माध्यम से उठाने का काम किया है। किसानों को नकली खाद, बीज के मामले में मेरे प्रश्न के बाद कार्रवाई भी हुई। किसानों के कृषि पंपाें के पेंडिंग का मामला उठाने के बाद मुख्यमंत्री ने सारे पेंडिंग कनेक्शन देने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री, मंत्री और संसदीय सचिव नहीं पूछते सवाल

विधानसभा में सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद विधायकों को सवाल लगाने के लिए करीब दो सप्ताह का समय मिलता है। सत्र के दौरान वे अपने क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही अन्य मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगते हैं। हर बैठक में एक सदस्य को चार सवाल पूछने का मौका मिलता है। सदन में मुख्यमंत्री, मंत्री और संसदीय सचिव सवाल नहीं लगाते हैं।

महिला विधायकों में रंजना आगे

विधानसभा में सवाल लगाने में विपक्ष की दो महिला विधायक आगे रही हैं। धमतरी की भाजपा विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने 328 और बसपा विधायक इंदू बंजारे ने 319 सवाल लगाए हैं। दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने सबसे कम 14 सवाल लगाए, हालांकि वे बाद में चुनकर आई हैं। कांग्रेस की ओर विधायक छन्नी चंदू साहू ने सबसे अधिक 234 सवाल लगाए हैं।

3 सौ से अधिक सवाल लगाने वाले विधायक, बसपा सदस्य भी आगे

भाजपा- धरमलाल कौशिक 358, अजय चंद्राकर 356, सौरभ सिंह 353, बृजमोहन अग्रवाल 350, शिवरतन शर्मा 332, रंजना डीपेन्द्र साहू 328, नारायण चंदेल 322

जकांछ - धर्मजीत सिंह-339

बसपा- केशव चंद्रा 356, इंदू बंजारे 319

कांग्रेस- दलेश्वर साहू 348, संतराम नेताम 352, अरुण वोरा 339, लखेश्वर बघेल 323, धनेन्द्र साहू 307, प्रकाश नायक 304

दो सौ से अधिक सवाल लगाने वाले विधायक

शैलेश पांण्डेय 277, पुन्नूलाल मोहिले 274, रजनीश कुमार सिंह 263, प्रमोद कुमार शर्मा 260, छन्नी चंदू साहू 234, कृष्ण मुर्ति बांधी 227, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, लालजीत सिंह राठिया 203, कुलदीप जुनेजा 201

जानिए आपके विधायक ने कितने पूछे सवाल

धर्मजीत सिंह- 339

धनेंद्र साहू- 307

खेलसाय सिंह- 50

शैलेश पांडेय- 277

बृहस्पत सिंह- 24

बृजमोहन अग्रवाल- 350

कुलदीप जुनेजा- 201

केशव चंद्रा- 356

मोहित राम- 12

मोहन मरकाम- 180

शिशुपाल सोरी- 101

शिवरतन शर्मा- 332

किस्मत लाल नंद- 47

विद्या रतन भसीन- 76

विनय कुमार भगत- 61

भुनेश्वर शोभाराम बघेल- 158

पुन्नूलाल मोहले- 274

प्रकाश नायक- 304

प्रमोद कुमार शर्मा- 260

राजमन बेंजाम- (24 अक्टूबर 2019 को चित्रकोट उपचुनाव में निर्वाचित) 102

लखेश्वर बघेल- 323

लालजीत सिंह राठिया- 203

श्रीमती इंदु बंजारे- 319

श्रीमती ममता चंद्राकर- 100

संगीता सिन्हा- 98

उत्तरी गणपत जांगड़े- 112

देवती कर्मा- (27 सितंबर 2019 को दंतेवाड़ा उपचुनाव में निर्वाचित) 14

छन्नी चंदू साहू- 234

अनीता योगेंद्र शर्मा- 78

रेणु जोगी- 171

कृष्णमूर्ति बांधी- 227

केके ध्रुव- (10 नवंबर 2020 को मरवाही से निर्वाचित)

डॉ. विनय जयसवाल- 184

डॉ प्रीतम राम- 137

डॉ रमन सिंह- 187

डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव- 106

रजनीश कुमार सिंह- 263

संतराम नेताम- 352

सौरभ सिंह- 353

सत्यनारायण शर्मा- 165

डमरूधर पुजारी- 141

देवव्रत सिंह -148

देवेंद्र यादव - 57

चंदन कश्यप - 176

नारायण चंदेल -322

ननकीराम कंवर - 143

अमितेश शुक्ल - 96

आशीष छाबड़ा - 141

अनूप नाग -97

गुरदयाल सिंह बंजारे - 32

गुलाब कमरो - 72

Tags

Next Story