नड्डा ने नई टीम का किया ऐलान : छग के तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए...कौन-कौन शामिल...पढ़िए

नड्डा ने नई टीम का किया ऐलान : छग के तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए...कौन-कौन शामिल...पढ़िए
X

रायपुर- पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई टीम घोषित कर दी हैं। इसके लिए भाजपा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पदाधिकारियों के अलावा टीम में नए नामों को भी जोड़ा गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं को शामिल किया गया हैं।

आपको बता दें, पूर्व सीएम रमन सिंह का पद नहीं बदला, वे पहले की तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।


कितने उपाध्यक्ष, महामंत्री और राष्ट्रीय सचिव किए गए नियुक्त...

भाजपा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 13 राष्ट्रीय सचिव, 1 संगठन महामंत्री के अलावा कोषाअध्यक्ष और सहकोष्ध्यक्ष बनाए गए हैं।

किसे हटाया गया...

मध्यप्रदेश से सह कोषाध्यक्ष के पद पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटा दिया गया है। हालांकि एमपी से सौदान सिंह को दी गई जवाबदारी, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय पदाधिकारी की जवाबदारी दी गई है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे को भी केंद्रीय पदाधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Tags

Next Story