कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर बरसे नड्डा : इन दिनों छत्तीसगढ़ से ही चल रही है 'भाई-बहन की पार्टी'... भारत जोड़ने से पहले अपनी पार्टी को तो जोड़ ले कांग्रेस

कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर बरसे नड्डा : इन दिनों छत्तीसगढ़ से ही चल रही है भाई-बहन की पार्टी... भारत जोड़ने से पहले अपनी पार्टी को तो जोड़ ले कांग्रेस
X
क्षेत्रीय दलों में परिवारवाद पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल भाई-बहन की पार्टी को चला रहे हैं। ये भारत जोड़ने जा रहे हैं, पहले पार्टी तो जोड़ लें। हमारी लड़ाई वंशवाद से हैं, इन्हें घर बैठाना जरूरी है। पढ़िए उन्होंने और क्या कहा...

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने चार दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने आज राजधानी के सांइस कॉलेज मौदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश के सभी देवी-देवताओं को नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि यह वीर भूमि है। आज छत्तीसगढ़ से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। मैं यहां भाजपा का प्रदेश प्रभारी रहा हूँ। मैं सभी जिला, विधानसभा गया हूँ। एक-एक कार्यकर्ता को अच्छे से जानता हूँ। मैं उस पार्टी का अध्यक्ष हूँ जो छाती ठोककर कह सकता है कि छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तो वह भाजपा और अटल जी की सोच का नतीजा है। यह राज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है।

कांग्रेस जनता को लूटकर अपना घर भर रही : नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि, भाजपा ने छततीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के काम किए हैं। उन्होंने केंद्र की योजनाओं का भी बखान किया। वहीं कांग्रेस को विकास विरोधी बताया। श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनता को लूटकर अपना घर भर रही है। यहां के सीएम तो बस एक ही परिवार की सेवा में लग गए हैं। प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अपनी सरकार के कार्यकाल में खोले गए मेडिकल कॉलेज का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेवा हमारा लक्ष्य है। लोगों को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। हमारी लड़ाई परिवारवाद से है।

भूपेश बघेल भाई-बहन की पार्टी को चला रहे

कश्मीर, पंजाब, यूपी, बिहार में क्षेत्रीय दलों में परिवारवाद पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल भाई-बहन की पार्टी को चला रहे हैं। ये भारत जोड़ने जा रहे हैं, पहले पार्टी तो जोड़ लें। हमारी लड़ाई वंशवाद से हैं, इन्हें घर बैठाना जरूरी है। जेपी नड्डा ने राज्य सरकार पर रेत, शराब, कोल माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान नहीं करने वाले को सरकार में रहने का हक नहीं है। नड्डा ने रायपुर में चाकूबाजी की घटनाओं का भी जिक्र किया।


Tags

Next Story