टूलकिट केस में छत्तीसगढ़ में आरोपी बने नड्डा, संबित और स्मृति, आज विरोध में उतरेगी भाजपा

टूलकिट केस में छत्तीसगढ़ में आरोपी बने नड्डा, संबित और स्मृति, आज विरोध में उतरेगी भाजपा
X
टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रदेश के 52 जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रवक्ता संबित पात्रा, स्मृति ईरानी और बीएल संतोष पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि 52 थानों में दर्ज कराई गई एफआईआर की कापी प्राप्त हो गई है।

टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रदेश के 52 जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रवक्ता संबित पात्रा, स्मृति ईरानी और बीएल संतोष पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि 52 थानों में दर्ज कराई गई एफआईआर की कापी प्राप्त हो गई है। भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा ने पूरे प्रदेश में आंदोलन की रणनीति तैयार की है। भाजपा के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता शु्क्रवार को प्रदेशभर में धरना देंगे।

टूल किट के मामले में कांग्रेस की शिकायत पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संबित पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में पार्टी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सोशल मीडिया में जारी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस का आरोप है कि टूल किट के माध्यम से देश का सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश भाजपा नेताओं ने की है।

कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना काल में मोदी सरकार की नाकामी के कारण देश में महामारी से हो रही मौत गंगा में बहती लाशें, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, वैक्सीन और दवाइयों के लिए तरसते मरीज वैक्सीन पर जीएसटी पेट्रोल-डीजल की महंगाई और वैक्सीन किल्लत के खिलाफ आम जनता के आक्रोश को दबाने के लिए भाजपा एक प्रकार से कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा नेताओं की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।

हिम्मत है तो भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को करें गिरफ्तार- शिवरतन

टूल किट के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हिम्मत है तो भाजपा नेताओं और लाखों कार्यकर्ताओं पर भी एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें। जरूरत पड़ी तो भाजपा इस मामले में हर तरह की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शु्क्रवार को प्रदेशभर में अपने-अपने घरों के सामने धरना देंगे।

भाजपा का चरित्र अपराधियों को बचाने आंदोलन करना- ठाकुर

टूलकिट मामले में फंसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बचाव में भाजपा के आंदोलन पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही अपराधियों को संरक्षण देना और उनके बचाव में आंदोलन करना है। टूलकिट मामले में फंसे भाजपा नेताओ के खिलाफ प्रदेश के थानों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कराई है, अब भाजपा के नेता गिरफ्तारी से बचने आंदोलन की नौटंकी कर रहे हैं।


Tags

Next Story