CG Politics : नंदकुमार ने छोड़ी कांग्रेस, सीएम साय बोले-कांग्रेस डूबती नैया इसलिए सब छोड़कर भाग रहे

CG Politics : नंदकुमार ने छोड़ी कांग्रेस, सीएम साय बोले-कांग्रेस डूबती नैया इसलिए सब छोड़कर भाग रहे
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मण्डल सशक्तीकरण अभियान के तहत कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मण्डल सशक्तीकरण अभियान में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने भी हिस्सा लिया और लोकसभा में 11 की 11 सीटें जीतने का संकल्प दिलवाया। इस कार्यशाला में सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस एक डूबती नैया है, इसलिए सब छोड़कर भाग रहे हैं। नंदकुमार साय हमारे वरिष्ठ हैं अब आगे क्या होगा ये संगठन तय करेगा। कार्यशाला में दिनभर में तीन सत्र आयोजित की गई। आपको बता दें कि, बीजेपी से कांग्रेस का दामन थामने वाले आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सरकार में CSIDC के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था।

Tags

Next Story