नंदकुमार साय का दावा : कई भाजपा नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, प्रदेश में अब भाजपा की स्थिति पहले जैसी नहीं

रायपुर। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ भाजपा नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। मैं किसी बीजेपी नेता से नहीं कह रहा कांग्रेस में आओ, लेकिन कुछ लोग इस बारे में मुझसे फोन पर बात करते हैं। संभावना है आने वाले दिनों में कुछ भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
नंदकुमार साय ने CSIDC का अध्यक्ष पद मिलने की चर्चाओं पर कहा कि, कांग्रेस में मेरी जिम्मेदारियां क्या होगी यह समय ही बताएगा। कोई बड़ा पद और दायित्व मिले इसके लिए कांग्रेस में नहीं आया। बीजेपी में मेरी भूमिका समाप्त हो गई थी इसलिए कांग्रेस में आया।
दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे साय
वहीं नंदकुमार साय दिल्ली जाने वाले हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक चुनाव होने की वजह से अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जल्द दिल्ली जाकर कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
भाजपा क्या करेगी उसके कार्यकर्ता और नेता बताएंगे
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में जिस रूप में होना चाहिए वह नहीं है। भाजपा क्या करेगी उसके कार्यकर्ता और नेता बताएंगे। जैसे सक्रियता विपक्ष की होनी चाहिए वह नहीं है। यहां भाजपा की स्थिति पहले जैसे दिखाई नहीं दे रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS