नारायण चंदेल ने कहा- प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी हो, गिरदावरी के नाम से किसानों को परेशान न करें सरकार

नारायण चंदेल ने कहा- प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी हो, गिरदावरी के नाम से किसानों को परेशान न करें सरकार
X
नारायण चंदेल ने कहा कि खरीदी केंद्रों में खरीदी की समुचित व्यवस्था सरकार ने नहीं की है। हमारी मांग है कि किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी हो। सरकार गिरदावरी के नाम से किसानों को परेशान न करें। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 1 नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में खरीदी की समुचित व्यवस्था सरकार ने नहीं की है। हमारी मांग है कि किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी हो। सरकार गिरदावरी के नाम से किसानों को परेशान न करें। 1 सप्ताह के अंदर खरीदी केंद्रों से धान का उठाव और परिवहन हो। उठाव न होने से धान सड़ जाते हैं। यह राष्ट्रीय क्षति है।

टोकन समय पर मिलने की व्यवस्था हो

चंदेल ने कहा कि किसानों को टोकन समय पर मिलने की व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता है। धान खरीदी के बाद हर साल सरकार की ओर से धान के गीले होने का बहाना कर काला पिला किया जाता है। अब तक खरीदी केंद्रों में बोरे की व्यवस्था नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने धान खरीदी को लेकर सरकार की ओर से तय किए जा रहे लक्ष्य पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने पूछा कि इनके पास ऐसा कौन सा थर्मामीटर पैरामीटर है कि इन्हें पता चल जाता है कि हर साल इतने ही धान की पैदावार होगी।

Tags

Next Story