CMHO कार्यालय के सामने कुएं से निकला नरमुंड, तफ्तीश में जुटी पुलिस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित जिला अस्पताल परिसर में बने पुराने कुएं से शुक्रवार को सफाई के दौरान कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर काम में लगे सफाई दल के सदस्यों के बीच हड़कंप मच गया। इस कुएं की यहां कुएं से एक अधजली इंसानी खोपड़ी मिली है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। अब कुएं में पूरी लाश की तलाश की जा रही है।
यह मामला दुर्ग शहर में सीएमएचओ कार्यालय के सामने की है, जहां कुएं की सफाई के दौरान यह खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया है। निगम के कर्मचारी कुएं की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उसमें एक खोपड़ी मिली है। इसकी जानकारी मिलने के बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस ने कुएं की गहराई से सफाई शुरू की है।
दरअसल टि्वनसिटी में साफ- सफाई का काम भी जोरों पर चल रहा है। जिस जगह से नरकंकाल बरामद हुआ है, इसे आम तौर पर कचरा डंप करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। इस सूखे कुएं में कचरा पटा हुआ था।
आशंका जताई जा रही है कि इसमें शरीर के बाकी हिस्से की हड्डियां भी मिल सकती है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुएं में खोपड़ी कहां से आई और कितनी पुरानी है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना की जानकारी लगते ही शहर भर में इसकी चर्चा होने लगी। प्रारंभिक जांच में इस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसे फोरेंसिक टीम के सुपुर्द किया जा रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश को टुकडों में काटने के बाद इसे जलाकर कुएं में फेंका गया था। स्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं वे काफी विचलित करने वाली हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मजदूरों को बुलाकर कुएं की सफाई शुरू कराई। इसके थोड़ी देर बाद शरीर के ऊपरी हिस्से का भी कंकाल मिला। यह एक बोरे में लिपटा हुआ था। कुएं से एक टीशर्ट में हडि्डयां लिपटी हुई मिली हैं। जिसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी 12-13 साल के बच्चे का कंकाल हो सकता है। जिसको मारने के बाद शव के टुकड़े भी किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS