नशा मुक्ति जन जागरण अभियान : प्रदेश भाजपाध्यक्ष बोले- सरकार की नीयत ठीक नहीं, गली-गली बिक रही नकली शराब

नशा मुक्ति जन जागरण अभियान : प्रदेश भाजपाध्यक्ष बोले- सरकार की नीयत ठीक नहीं, गली-गली बिक रही नकली शराब
X
श्री साव ने कहा है कि, शराब बंदी का वादा कर कांग्रेस सत्ता में आई, लेकिन अब छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। शराब का अवैध कारोबार चल रहा है, दो हजार करोड़ का शराब घोटाला उजागर हुआ है। श्री साव ने कहा कि, गली-गली नकली शराब बेची जा रही है। उनहोंने और क्या कहा... पढ़िए...

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। मिशन 2023 की मुहिम में पूरी सक्रियता के साथ भिड़ चुकी छत्तीसगढ़ की दोनो बड़ी सियासी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा में अब सियासी वार-पलटवार का दौर भी तेज हो गया है। सीएम भूपेश बघेल द्वारा नशा मुक्ति जन जागरण अभियान चलाने के निर्देश पर भजापा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

श्री साव ने कहा है कि, शराब बंदी का वादा कर कांग्रेस सत्ता में आई, लेकिन अब छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। शराब का अवैध कारोबार चल रहा है, दो हजार करोड़ का शराब घोटाला उजागर हुआ है। श्री साव ने कहा कि, गली-गली नकली शराब बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि, नशा मुक्ति को लेकर सरकार की नीयत ही ठीक नहीं है। शराबबंदी के नाम पर सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया।

सरकार में मरकाम की सुनी नहीं जाती : साव

उधर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन के लोगों को सत्ता में मौका दिए जाने की बात कही है। इस पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि, मोहन मरकाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं, सरकार में उनकी कितनी सुनी जाती है यह सभी जानते हैं। यह सरकार की चला चली की बेला है। ऐसे में नाराज कार्यकर्ता इससे खुश होने वाले नहीं हैं।

सिलेंडर को लेकर रंजीत की बात पर रंजना का चैलेंज

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने ₹500 में सिलेंडर देने की कही है। राज्यसभा सांसद रंजीत के बयान पर भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने पलटवार किया है। श्रीमती साहू ने कहा है कि, मैं छत्तीसगढ़ की बेटी रंजना साहू, बिहार क़ी रंजीत रंजन को चुनौती देना चाहती हूँ... वे बताएं कि उनकी पार्टी ने ग्रामीण इलाकों में 4 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा जो किया था कितने लोगों को दिया? महिलाओं को ₹500 प्रति महीने देने की बात की थी कितनों को दिया? महिलाओं का कर्जा माफ क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि, झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना कांग्रेस के व्यवहार में आ गया है।

Tags

Next Story