गोधन न्याय योजना को राष्ट्रीय पुरस्कार : आज मिलेगा सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस योजना को 20वें कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों और कृषि विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं है।
यह अवार्ड 25 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलीजी के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में दिया जाएगा। गोधन न्याय योजना को राज्य और प्रोजेक्ट केटेगरी में चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना को पूर्व में ‘‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड’’ और राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स इनोवेशन अवार्ड’’ भी मिल चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS