CG News : मौत का राष्ट्रीय राजमार्ग 43 : हर दिन जाती है किसी ना किसी की जान, लोगों ने कहा- यह है मौत का हाइवे

आशीष कुमार गुप्ता-बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब यहां की सड़के खून से लाल ना होती हों, शनिवार को फिर आम दिनों की तरह अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्तियों की जान चली गए है। हर रोज की तरह पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कन्या हाई स्कूल बतौली के सामने साइकिल से घर जा रहे 33 वर्षीय युवक को हाईवा ने कुचल दिया और फरार हो गया। मृतक का नाम अजीत तिग्गा है जो सम्राट पेट्रोल पंप से काम कर साइकिल से अपने घर झरगवा उमापुर जा रहा था। इसी बीच हाइवा ने उसकी जान ले ली। स्थानीय लोग अब इसे मौत का हाईवे भी कहने लगे है।
पूल के नीचे गिरी बाइक गयी दो की जान
दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की है जहां दो व्यक्ति होंडा शाइन बाइक में सवार होकर अंबिकापुर से जुनापारा मंगारी अपने घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो जाने की वजह से वे पूल के नीचे गिर गए जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं दूसरे का इलाज बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक ही दिनों में दो बड़ी दुर्घटनाएं हो जाना कई बड़े सवाल खड़े करती हैं, स्थानीय लोग तो इसे अब मौत का हाइवे भी अब कहने लगे हैं। वहीं दोनों घरों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS