राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की कार्यकरिणी भंग, प्रदेश अध्यक्ष भी हटाए गए

रायपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की प्रदेश कार्यकारिणी को इंटक के राष्टीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने भंग कर दिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस को भी पद से हटा दिया गया है। राज्य के इंटक इकाई की कार्यकारिणी के साथ ही युवा इंटक की कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई है। इंटक के राष्ट्रीय सचिव गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के इंटक संगठन की कार्यप्रणाली और पदाधिकारियों के विरुद्ध गंभीर अनियमितता की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है।
राज्य की इंटक इकाई मजदूरों के हितों में कोई कार्य नहीं कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस द्वारा लगातार मनमानी कर संगठन के उच्च पदाधिकारियों की उपेक्षा कर संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ तो इंटक के प्रदेश प्रभारी बने घूम रहे हैं। पूरी जानकारी सामने आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS