CG Politics : रायपुर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, बोलीं- महिला आरक्षण बिल राजीव गांधी का सपना था, सरकार तुरंत क्यों नहीं कर रही लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा(Neta D'Souza) राजधानी में आयोजित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंची। राजधानी में उन्होंने मीडिया से बातचीत की और पीएम मोदी समेत भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, यह सारी बातें संगठन की बातें हैं। इस बार की ग्राउंड रिपोर्ट बता रही है कि, प्रदेश में एक बार फिर लोगों की खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार बनेगी। महिला आरक्षण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हमारी महामहिम राष्ट्रपति जी ने मुहर लगा दी है।
महिला आरक्षण बिल के माध्यम से हो रहा महिलाओं को रिझाने और ठगने का काम
पत्रकारों द्वारा महिला आरक्षण बिल(Women's Reservation Bill) पर सवाल पूछे जाने पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने राहुल गांधी 10 साल बाद यह बिल लागू होगा वाले बयान का समर्थन करते हुए और पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि, सवाल खड़े हो रहे हैं और क्यों नहीं खड़े होने चाहिए। मोदी सरकार ने सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम किया है। पीएम मोदी की सरकार आने के बाद पिछले साढ़े 9 वर्षों से महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों से महिलाएं परेशान हो चुकी थी।नए संसद भवन में इन्होंने इस बिल के माध्यम से देश की महिलाओं को रिझाने और ठगने का काम किया है। आप बताएं 2034 में ही यह रिजर्वेशन क्यों लागू होगा, यह बिल लागू करने की इनकी कोई मंशा ही नहीं है, इन्हें सही में यदि लागू करना था तो तुरंत कर सकते थे। महिला रिजर्वेशन बिल के लागू ना होने से महिलाओं में बहुत ज्यादा आक्रोश है। जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तब 33% महिला रिजर्वेशन तुरंत लागू कर दिया जायेगा।
यह बिल राजीव गांधी जी का सपना था
महिला आरक्षण बिल पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे देश में महिलाओं ने राजनीतिक सशक्तिकरण(political empowerment) के लिए बहुत काम किया है। लोकल बॉडी इलेक्शन चुनाव में तक़रीबन 15 लाख के करीब महिलाएं इस बार जीतकर आयी हैं। यह बिल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की सोच थी जिन्होंने 33% रिजर्वेशन महिलाओं के लिए रखा था। किस बात का सेंसस मोदी सरकार के लोग करना चाहते हैं। जब 2011 में जो सेंसस हो चूका था तो फिर इन्हें क्या परेशानी है ये उसके बलबूते रिजर्वेशन क्यों नहीं दे रहे हैं।
पीएम मोदी के पीएससी वाले बयान पर किया पलटवार
शनिवार को पीएम मोदी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन पर बिलासपुर पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी का जिक्र करते हुए कहा था कि, भाजपा की सरकार आते ही पीएससी के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी के इस बयान पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने पलटवार करते हुए कहा कि, पीएम फंड की जांच तो सबसे पहले होनी चाहिए। जांच में यह बताना चाहिए की किसको पैसा गया है और कहां गया है और कैसे गया है, पीएम अडानी घोटाले पर चुप क्यों है। उसकी बात पीएम मोदी और भाजपा के लोग क्यों नहीं करते हैं, वे इसके बारे में जनता को बताएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS