राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : विदेशी कलाकार बिखेरेंगे रंग...हर दिन होगा हनुमान चालीसा का पाठ, मशहूर गायक और कवि करेंगे शिरकत...

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : विदेशी कलाकार बिखेरेंगे रंग...हर दिन होगा हनुमान चालीसा का पाठ, मशहूर गायक और कवि करेंगे शिरकत...
X
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने वाला है। महोत्सव के पहला दिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और इस दिन हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। कई मशहूर कलाकर इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- 1 से 3 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने वाला है। महोत्सव के पहला दिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और इस दिन हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। जिसमें विदेशी और अंतरराज्यीय कलाकार शिरकत करेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही कंबोडिया का दल भी कार्यक्रम में शामिल होगा। बता दें, उत्तराखंड ,कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की रामायण मंडलियों के बीच अरण्यकांड होगा। इस महा महोत्सव में 12 राज्यों के मानस मंडलियां शामिल होंगी। इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा तीनों दिन हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 3 जून को केलो महाआरती का भी आयोजन होगा। महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में आम लोगों की एंट्री नि:शुल्क है।

कार्यक्रम में शामिल होंगे मशहूर गयाक और कवि...

इंडियन आइडल फेम शनमुख प्रिया और सारेगम फेम शरद शर्मा की भजनसंध्या से राममय होगा यह महोत्सव, वहीं 2 जून को मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा भी कार्यक्रम में रंग जमाने आ रहे हैं। वहीं 3 जून को लोकप्रिय भजन गायिका मैथिली ठाकुर और देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ में रामभक्ति देखने को मिलेगी।

Tags

Next Story