National sports 2023: छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ी जाएंगे गोवा, राष्ट्रीय खेलों में होंगे शामिल

बिलासपुर। पणजी गोवा में 37वां राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2023 तक आयोजित है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के मलखंभ महिला-पुरुष खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल लिया गया और उनको 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षित करने के पश्चात दिनांक 24 अक्टूबर 2023 को 25 खिलाड़ी, अधिकारी हवाई जहाज से गोवा जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता निदेशक के रूप में छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के महासचिव डा. राजकुमार शर्मा का चयन हुआ है जो पूरे प्रतियोगिता का संचालन कर रहें हैं। डा. शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण के भूतपूर्व चीफ कोच जिमनास्टिक रहें हैं जो कि बहुत अनुभव प्राप्त अधिकारी हैं। राष्ट्रीय खेल गोवा के लिए तकनीकी अधिकारी के रुप में प्रेमचंद शुक्ला का भी चयन किया गया है साथ ही अन्य अधिकारी के रुप में अनिल सिंह, कृष्णा यादव, पुष्कर दिनकर,बिसन कसेर,ठामिनी यादव, बसंत कुमार पैंकरा ,प्रभात कुमार सौरभ पाल आदि का भी चयन हुआ है जो राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों और अधिकारियों का विवरण-
बालक वर्ग-संतोष शोरी,मानू ध्रुव , मंगडू पोडियाम, अखिलेश कुमार, मोनू नेताम, राकेश कुमार वरदा
बालिका वर्ग- संताय पोटाई,मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, डिम्पी सिंह, शिक्षा दिनकर
पुरुष कोच - मनोज प्रसाद
महिला कोच -ठामिनी यादव
मैनेजर -बिसन कसेर
अधिकारी- अनिल सिंह,सौरव पाल , आकाश काठले, पुरिंदर केसरिया , प्रभात कुमार, अमित बौद्ध,प्रीति दिवाकर, बसंत कुमार पैंकरा
नेशनल जज- पुष्कर दिनकर ,कृष्णा यादव और अखिलेश नारंग।
छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम दे रही उत्कृष्ट प्रदर्शन
बता दें कि साधन और सुविधाओं के अभाव में भी पिछले वर्ष राष्ट्रीय खेल गुजरात 2022 में व्यक्तिगत और टीम चैंपियन शिप में छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की भण्डार ले आई थी। इसके साथ ही खेलो इंडिया पंचकूला, उज्जैन में भी स्वर्ण, रजत, कास्य पदक हासिल कर चैम्पियनशिप जीता था जो कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। आशा है कि इस बार भी मलखंभ खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को पदक तालिका में सर्वाधिक पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप में जीतेंगे।
मलखंभ दल पहुंचा इंडियाज गांट टैलेंट सीजन 10 के फाइनल में
छत्तीसगढ़ की जनता के अपार स्नेह के साथ पूरे भारतवासियों का प्यार और वोट पाकर सोनी टीवी चैनल के इंडियाज गांट टैलेंट सीजन 10 के फाइनल में अबूझमाड़ छत्तीसगढ़िया मलखंभ दल नित नये हैरतअंगेज और जांबाज प्रदर्शन कर रहा है।
इन्होंने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों, अधिकारियों का राष्ट्रीय खेल गोवा 2023 में चयन होने पर प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ,डा.राजकुमार शर्मा, महासचिव, विरेन्द्र तिवारी एवं बिसन कसेर, उपाध्यक्ष,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष,मनोज प्रसाद, पुष्कर दिनकर, कोचद्वय,दिलीप तिवारी, किशोर दास, देवराज तिवारी,डा. कृष्ण मुर्ति तिवारी,कृष्णा यादव,मिलिंद भानदेव,मृणाल मुले आदि सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं शुभकामनाएं दीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS