ईसुलनार के जंगलों में मिला नक्सल कैम्प : मुठभेड़ के बाद सारा सामान छोड़कर भागे नक्सली, कुछ के मारे जाने का भी दावा

ईसुलनार के जंगलों में मिला नक्सल कैम्प : मुठभेड़ के बाद सारा सामान छोड़कर भागे नक्सली, कुछ के मारे जाने का भी दावा
X
सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के कैम्प पर हमला बोल दिया। जवानों ने ईसुलनार के जंगलों में माओवादी कैम्प को ध्वस्त कर दिया है। मुठभेड़ के बाद दावा किया है कि, 3 से 4 नक्सली मारे गए हैं या घायल हुए हैं।...पढ़े पूरी खबर

गणेश मिश्रा/बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के कैम्प पर हमला बोल दिया। जवानों ने ईसुलनार के जंगलों में माओवादी कैम्प को ध्वस्त कर दिया है। माओवादियों को रोकने के लिए लगातार पुलिस बल का संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए डीआरजी,एसटीएफ और कोबरा 210 की संयुक्त टीम निकली थी। बता दें, नक्सलियों और पुलिस बल के बीच मुठभेड़ खत्म होने के बाद टिफिन बम,कार्डेक्स वायर,फ्यूज वायर,डेटोनेटर,जिलेटिन बरामद किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दावा किया है कि, 3 से 4 नक्सली मारे गए हैं या घायल हुए हैं।

Tags

Next Story