NAXAL ENCIDENT IN CHHATTISGARH बस्तर में बड़ी नक्सली वारदात, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या

NAXAL ENCIDENT IN CHHATTISGARH बस्तर में बड़ी नक्सली वारदात, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या
X
कौशलनार के पास नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली। नारायणपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष थे रतन दुबे। वे परिवहन संघ के जिला अध्यक्ष भी थे। पढ़िए पूरी खबर...

इमरान खान- नारायणपुर। मतदान के ठीक तीन पहले नक्सलियों में बस्तर में बड़ा कांड कर दिया है। नारायणपुर जिला भाजपा के उपाअध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, कौशलनार के पास नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली। नारायणपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष थे रतन दुबे। वे परिवहन संघ के जिला अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि वे घटना के वक्त कौशलनार बाजार में भाजपा का प्रचार करने गए थे। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस एवं सुरक्षा बल रवाना किया। दल ने घटनास्थल से मृतक के शव को अपने लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर के जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। स्व. दुबे का शव नारायणपुर पहुंचने पर उनके करीबी नेताओं के आखों से आंसू फूट पड़े। वहीं बउ़ी संख्या में भाजपाइयों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतन दुबे जिंदाबाद और नक्सली मुर्दाबाद के नारे रहे हैं।


ओम माथुर ने की ट्ववीट कर शोक व्यक्त किया

रतन दुबे की हत्या को लेकर भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ने ट्ववीट कर लिखा कि, बीजेपी के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे जी की प्रचार के दौरान निर्ममता से की गयी हत्या से मैं बेहद व्यथित हूं, इस कायरतापूर्ण घटना की समूची पार्टी निंदा करती है। हमारा कार्यकर्त्ता विषम परिस्थितियों में पार्टी का कार्य करता है। भाजपा का पूरा परिवार रतन दुबे जी के परिवार के साथ खड़ा है।




Tags

Next Story