Naxal Martyrs Ceremony : माओवादियों ने मनाया शहीदी सप्ताह, ग्रामीणों ने की शिरकत...देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें...

गणेश मिश्रा/बीजापुर- इन दिनों नक्सलियों का दल शहीदी सप्ताह (Naxal Martyrs Ceremony) बना रहे है। इस सप्ताह के आखिरी दिन नक्सिलयों ने कार्यक्रम का वीडियो और तस्वीरें जारी की है। लेकिन त्सवीरें देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। क्योंकि किसी अज्ञात जगह पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें नक्सलियों के अलावा 5 हजार से अधिक ग्रामीण भी शामिल हैं।


अज्ञात स्थान पर मनाया शहीदी सप्ताह समारोह...
बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना की सीमा पर किसी अज्ञात स्थान पर शहीदी सप्ताह समारोह मनाया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर माओवादियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की सचिव गंगाल ने प्रेस नोट में इस बात की जानकारी दी है।
माओवादियों ने बड़े पैमाने पर मनाया शहीदी सप्ताह...
2 और 3 अगस्त को बीजापुर के जंगलों में माओवादियों ने बड़े पैमाने पर शहीदी सप्ताह मनाया है। जिसमें 5 हजार से अधिक ग्रामीणों ने शिरकत की है।
ढोल नगाड़ों के साथ निकाली रैली...
शहीदी सप्ताह मनाने के लिए माओवादियों ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकली, इतना ही नहीं केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो सदस्य कटकम सुदर्शन की ऊंची स्मारक का अनावरण भी किया गया। दरअसल, 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाया है। इस दौरान अब तक मारे गए नक्सलियों श्रद्धांजलि दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS