#Naxal: जवान राकेश्वर को छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही 3 महिलाओं को उठा ले गए नक्सली

बीजापुर। बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। CRPF जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है। घटना देर रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। अपहृत महिलाएं स्वास्थ्य कार्यों से जुड़ी है। जानकारी के मुताबिक, अपहृत महिलाओं में मितानिन, मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाएं शामिल हैं।
घटना बीजापुर के गंगालूर थाना थेत्र के कमकानार की बतायी जा रही हैं। मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा के हाथ बांधकर ले जाने की खबर है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि जानकारी मिली है, मौके पर टीम को भेजा गया है। तस्दीक़ के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। किसी घायल या बीमार नक्सली के इलाज के लिए ले जाने की आशंका जतायी जा रही है। आपको बता दें कि नक्सलियों ने जवान को रिहा करने के बाद मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है। गंगालूर क्षेत्र के कमकानार से देर रात 1 बजे नक्सलियों द्वारा अपहरण की जानकारी मिल रही है। मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा उइके के हाथ बांधकर ले जाने की खबर है। फिलहाल थाने में किसी ने भी इस बात की सूचना नही दी है। ये पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
बीजापुर एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने एक महिला को लेकर जाने की पुष्टि की है। बाकी दो अन्य की जानकारी नहीं है। सीएमएचओ डॉ पुजारी ने इस बात की है पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने महिलाओं का अपहरण किया है।
जनकारी के मुताबिक, मितानिन शारदा ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्य कर रही थी। नक्सलियों ने कोरोना टीका लगवाने के लिए उन्हें मना किया था। अधिकारी अब तक पुष्टि नहीं कर रहे है।
बता दें कि नक्सलियों ने गुरुवार को जन अदालत लगाकर कोबरा बटालियन के एक जवान राकेश्वर सिंह मिन्हास को रिहा किया था। जवान के रिहा होने के बाद फोर्स ने राहत की सांस ली थी। लेकिन जिले से एक और बुरी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने मितानिन समेत तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS