बस्तर में बढ़ा नक्सल उत्पात : सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों को फूंका, पेड़ गिराकर सड़क बंद किया

बस्तर में बढ़ा नक्सल उत्पात : सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों को फूंका, पेड़ गिराकर सड़क बंद किया
X
नक्सलियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। नए कैम्प से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने वाहनों को आग के हवाले किया। पढ़िए पूरी खबर...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगे 9 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक जेसीबी और आठ ट्रैक्टर में नक्सलियों ने आग लगा दी। ये सभी वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। चीलपरस में स्थापित नए कैम्प से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने की है।

नक्सलियों ने पेड़ गिराकर किया मार्ग बंद

वहीं नारायणपुर जिला मुख्यालय से ओरछा ब्लॉक मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। दरअसल, नक्सलियों ने ओरछा में पेड़ गिराकर मार्ग बंद कर दिया है।

बता दें कि, झोरी गांव और रायनार के पास सड़क में लाल बैनर भी लगाया गया है। रायनार में मुख्य सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे ओरछा में आवागमन बाधित हो गया है।


Tags

Next Story