नक्सलवाद के खिलाफ जंग लड़ेगी करणी सेना, राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा खुलासा

रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य और मुंबई महानगर संगठन महामंत्री सुरजीत सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में करणी सेना बहुत जल्द नक्सल उन्मूलन की दिशा में काम करेगी।
उन्होंने खुलासा करते हुए बताया करणी सेना का छत्तीसगढ़ में करणी सेना का विस्तार जिन उद्देश्यों को लेकर किया जा रहा है, उनमें नक्सल समस्या का उन्मूलन भी प्रमुख है।
करणी सेना के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और शासन के बीच स्वस्थ और शांतिपूर्ण संवाद के लिए करणी सेना सार्थक पहल करेगी। समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर समाधनात्मक कार्य किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि नक्सली बनकर हिंसा का रास्ता अपनाने वाले युवा दरअसल वैचारिक रूप से भटक गए हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाये बिना इस समस्या के खात्मे का रास्ता असम्भव है। और यह सार्थक संवाद से ही सम्भव होगा। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से उपजे विवादों में जब एक्ट्रेस कंगना रानौत और महाराष्ट्र के मंत्री संजय राउत के बीच 'तू-तू, मैं-मैं' की स्थिति आयी, तब करणी सेना ने खुलकर कंगना का साथ दिया था। तब से लेकर अब तक पूरे देश मे करणी सेना सुर्खियों में है। अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करके करणी सेना एक बार फिर सुर्खियों में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS