तीन और जवानों की शहादत : सर्चिंग पर निकली थी पुलिस पार्टी, नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला... मुठभेड़ में अनेक नक्सलियों को भी लगी गोली..

तीन और जवानों की शहादत : सर्चिंग पर निकली थी पुलिस पार्टी, नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला... मुठभेड़ में अनेक नक्सलियों को भी लगी गोली..
X
डीआरजी की पार्टी माओवादी विरोधी गस्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस अभियान के दौरान लगभग 9 बजे जगरगुंडा और कुन्देड़ के बीच पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पढ़िए पूरी खबर...

लीलाधर राठी/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुन्देड़ के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस घटना में तीन जवानों के शहीद होने की खबर है। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों के अनुसार 25 फरवरी को सुबह जिले के जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी माओवादी विरोधी गस्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस अभियान के दौरान लगभग 9 बजे जगरगुंडा और कुन्देड़ के बीच पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन जवान एएसआई रामूराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा और गोपनीय सैनिक वेन्जाम भीमा शहीद होने की खबर है। खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Tags

Next Story