पकड़ा गया नक्सली जग्गू गोंटा का जीजा 2 साल से था फरार: कलेक्ट्रेट की कैंटीन में करता था झाड़ू-पोछा...

पकड़ा गया नक्सली जग्गू गोंटा का जीजा 2 साल से था फरार: कलेक्ट्रेट की कैंटीन में करता था झाड़ू-पोछा...
X
पुलिस के साथ जिस फारार आरोपी की तलाश नक्सली कर रहे थे। उसको पुलिस ने आरोपी को जिले के ही मुर्गाबाजार से पकड़ा कर अपने गिरफ्तर में ले लिया है। पत्नी पर चरित्र संदेह को लकर उसकी हत्या कर फरार हो गया है। पढ़िये पूरी खबर-

कांकेर। पुलिस के साथ जिस फारार आरोपी की तलाश नक्सली कर रहे थे। उसको पुलिस ने आरोपी को जिले के ही मुर्गाबाजार से पकड़ा कर अपने गिरफ्तर में ले लिया है। पत्नी पर चरित्र संदेह को लकर उसकी हत्या कर फरार हो गया है। आखिर कार पुलिस की दो साल की मेहनत रंग लाई फरार आरोपी को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के इरागांव, ग्राम कानागांव निवासी अमरू गावड़े शादी को करीब दो साल हो गये थे लेकिन वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, लेकिन नक्सली जग्गू गोंटा की बहन होने के चलते वह दबाव में रहता था। लेकिन करीब 2 साल पहले 18 फरवरी की रात पत्नी सुगोंती की हत्या करके वह भाग निकला। सुबह जब सुगोंती नहीं दिखाई दी तो पड़ोस में ही रहने वाले परिजन उसके घर पहुंचे। अंदर उसका शव पड़ा था और उसके सिर और नाक पर चोट के निशान थे। इस पर जग्गू के भाई रजमन कोटा में आमाबेड़ा थाने में FIR दर्ज कराई। करीब डेढ़ माह बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस और नक्सलियों ने आरोपी तलाश करना शुरू कर दिया।

जानिए कौन है जग्गू गोटा

जग्गू गोटा नक्सलियों की गुरिल्ला स्क्वॉयड का डिप्टी कमांडर है हलाईनार का रहने वाला जग्गू ऐसा खतरनाक व चालाक नक्सली है कि उसकी स्पष्ट फोटो तक पुलिस के पास नहीं है। जग्गू कुएमारी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एलजीएस दोनों में काम करता है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार जाल बिछाया, लेकिन हर बार चकमा देकर भाग निकला। इस बीच पुलिस ने इसके फारार होने की सूचना फैला दी थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की किसी कांकेर जिले के ही किसी कलेक्ट्रेट की कैंटीन में झाड़ू-पोछा करता है। जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Tags

Next Story