नक्सली नेता गोपन्ना रिहा : मरकाम के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज, कब किया था पुलिस ने गिरफ्तार पढ़िए...

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ केंद्रीय कमेटी के सदस्य रहे नक्सली नेता गोपन्ना मरकाम को रिहा कर दिया गया है। 2006 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गोपन्ना मरकाम के खिलाफ बस्तर में डेढ़ दर्जन से अधिक नक्सली मामले दर्ज थे, लेकिन कार्रवाई के दौरान वह किसी भी मामले में दोषी नहीं पाया गया। इसके चलते गोपन्ना मरकाम को रिहा कर दिया गया है।
बता दें कि, गोपन्ना मरकाम तेलंगना के नलगोंडा जिले का रहने वाला है। वह 1980 के दशक में नक्सली विचारधारा से जुड़ा। गोपन्ना नक्सलियों की छत्तीसगढ़ केंद्रीय कमेटी का सदस्य और ओडिशा जोनल कमेटी का सचिव था। वह अब तक कई नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुका है। 2006 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस उसका एक भी अपराध प्रमाणित नहीं कर पाई, जिसके चलते अब उसे रिहा कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS