नक्सली स्मारक ध्वस्त : साथियों की याद में नक्सलियों ने बनाया था स्मारक, जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी...

गौरव श्रीवास्तव-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया इलाके में जवानों ने नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही मौके से बैनर भी जब्त किया है। नक्सलियों ने बीते साल पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपने लीडर दर्शन पड्डा , जागेश सलाम और उंगी के नाम से लकड़ी का स्मारक बना रखा था। अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को घने जंगल के बीच नक्सलियों का यह स्मारक मिला।
मिली जानकारी के अनुसा, बीएसएफ जवानों की टुकड़ी आमटोला ख़ैरिपदर इलाके में सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान उन्हें जंगल के नजदीक नक्सलियों का अपने साथियों की याद में बनाया गया लकड़ी का स्मारक दिखा। जवानों ने उस स्मारक को ध्वस्त कर दिया, उन्हेंने मौके पर से नक्सलियों का बैनर भी बरामद किया है। बता दें कि बीते साल अक्टूबर माह में पुलिस ने नक्सलियों के डीवीसी मेम्बर परतापुर एरिया कमेटी के सचिव दर्शन पड्डा, स्माल एक्शन टीम के प्रभारी जागेश सलाम और एक अन्य महिला नक्सली उंगी को एनकाउंटर में मार गिराया था, नक्सलियों ने अपने मारे गए साथियों की याद में यह स्मारक बनाया था, जिसे जवानों ने तोड़ दिया है। इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS