नक्सली निर्दयता : रिश्तेदार के घर आए युवक की कर दी हत्या

X
By - Ck Shukla |18 April 2022 12:32 PM IST
सुकमा जिले के कोलाइगुड़ा इलाके में नक्सलियों ने बीती देर रात ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक कई वर्षों से तेलंगाना में रह रहा था। वह कोलाइगुड़ा में रिश्तेदारों के यहां घूमने आया था। पढ़िए पूरी खबर...
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने बीती देर रात वारदात को अंजाम दिया है। मृतक का नाम दुधी गंगा तेलंगाना निवासी बताया जा रहा है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कोलाइगुड़ा इलाके में नक्सलियों ने बीती देर रात दुधी गंगा की हत्या कर दी। मृतक कई वर्षों से तेलंगाना में रह रहा था। वह कोलाइगुड़ा में रिश्तेदारों के यहां घूमने आया था। इसकी पुष्टी एसपी सुनील शर्मा ने की है।
Tags
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS