नक्सली प्लान फेल : सर्चिंग पर निकले जवानों ने 5 किलो का आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज...

नक्सली प्लान फेल : सर्चिंग पर निकले जवानों ने 5 किलो का आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज...
X
नक्सलियों ने एलमागुंडा और मीनपा के जगंल में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईडी लगा रखा था। जिसे सर्चिंग पर निकले कोबरा 206 वाहिनी के जवानों ने विफल कर दिया है। जवानों ने आईईडी बम को बरामद कर बीडीएस की टीम ने मौके पर ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में एक बार फिर से नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर जवानों ने पानी फेर दिया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये एलमागुंडा और मीनपा के बीच जंगल में 5 किलो का आईईडी लगा रखा था। जिसे सर्चिंग पर निकली कोबरा 206 वाहिनी की D कंपनी ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।

मिली जानाकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने एलमागुंडा और मीनपा के जगंल में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईडी लगा रखा था। जिसे सर्चिंग पर निकले कोबरा 206 वाहिनी के जवानों ने विफल कर दिया है। जवानों ने आईईडी बम को बरामद कर बीडीएस की टीम ने मौके पर ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार कोबरा 206 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी कमांडेंट प्रशांत राय और सौरभ यादव के नेतृत्व में सर्चिंग टीम निकली थी। निष्क्रिय के बाद कोई बड़ा हादसा होने से टल गया है।

Tags

Next Story