नक्सली मंसूबे नाकाम : फोर्स ने आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज

X
By - Purnima Mandal |14 July 2022 10:43 AM IST
सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने 3 किलो का आईईडी बम बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने 3 किलो का आईईडी बम बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने 3 किलो का आईईडी बम लगाया था। इसे CRPF 150 वाहिनी और कोबरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर बरामद किया। इसके बाद सहायक कमांडेंट गौतमचन्द्र के नेतृत्व में आईईडी बम को निष्क्रिय किया गया। इसकी पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की। देखिए वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS