नक्सलियों ने पर्चे फेंककर की अपील- पुलिस में भर्ती न हों आदिवासी भाई, टीचर और डॉक्टर बनें

X
By - Vinod Dongre |1 Dec 2021 5:06 PM IST
छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में नक्सलियों के कुछ पर्चे पाए गए हैं, जिनमें नक्सलियों ने आम ग्रामीणों से अपील की है कि वे पुलिस में भर्ती न हों, बल्कि शिक्षक, डॉक्टर आदि बनें। पढ़िए पूरी खबर-
कांकेर। नक्सलियों ने पर्चे फेंककर बस्तर के आदिवासी युवाओं से अपील की है कि सुरक्षाबलों में शामिल न हों। पुलिस की नौकरी जॉइन न करें, बल्कि शिक्षक, डॉक्टर, कृषि विभाग के अधिकारी या कर्मचारी आदि बनें। नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा ब्लॉक के मरकानार इलाके में कई जगहों पर ऐसे पोस्टर और पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों ने मोदी और भूपेश सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकारें बस्तर की प्राकृतिक संपदा को लूटने के लिए यहां के लोगों की भर्ती करना चाहती हैं। पढ़िए नक्सलियों के पर्चे-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS