नक्सलियों ने मचाया उत्पात : यात्री बस में लगाई आग, पर्चे भी फेंके

नक्सलियों ने मचाया उत्पात : यात्री बस में लगाई आग, पर्चे भी फेंके
X
बीती देर रात नक्सलियों ने सुकमा जिले से सटे आंध्र प्रदेश के चिंतुर में पड़ोसी राज्य में ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली बस में आग लगा दी। साथ ही आगजनी वाली जगह से नक्सलियों के कोन्टा एरिया कमेटी के पर्चे मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से सटे आंध्र प्रदेश के चिंतुर में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। बीती देर रात नक्सलियों ने ओड़िशा से हैदराबाद जाने वाली एक यात्री बस में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात नक्सलियों ने सुकमा जिले से सटे आंध्र प्रदेश के चिंतुर में पड़ोसी राज्य में ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली बस में आग लगा दी। साथ ही आगजनी वाली जगह से नक्सलियों के कोन्टा एरिया कमेटी के पर्चे मिले हैं। इसमें माओवादियों ने आज एक दिवसीय दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story