नक्सलियों के बढे हौसले, मुखबिर को ढूंढते कांकेर आ कर बीच बाजार मारी सर पे गोली

नक्सलियों के बढे हौसले, मुखबिर को ढूंढते कांकेर आ कर बीच बाजार मारी सर पे गोली
X
बस्तर में पुलिस मुखबिरी के शक में एक और ह्त्या हो गई है। बस्तर संभाग के कांकेर में नक्सलियों ने युवक को गोली मार दिया। माओवादियों ने उसे बीच बाजार में घेरकर मारा। एक दिन पहले नक्सलियों ने इसी वजह से एक युवक को मार दिया था। घटना के बाद प्रशासन में हडकंप मचा है, मुखबिरों की हत्या शहर में आकर कर के नक्सली मुखबिरों के मन में भय के साथ पुलिस को चुनौती भी दे रहे। पढ़िए पूरी ख़बर..

कांकेर: कोयलीबेड़ा के गांव बदरंगी में सोमवार को साप्ताहिक बाजार में लगने वाले मुर्गा बाजार में कोयलीबेड़ा निवासी युवक महेश बघेल पहुंचा था। वहीं मुर्गा बाजार में आने की जानकारी मिलने पर नक्सली भी शाम 5.30 बजे वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। उसके सिर में बंदूक से गोली मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और नक्सली भी वहां से फरार हो गए। तीन साल पहले युवक व उसके परिवार पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। वह नक्सलियों के टारगेट में था और नक्सली उसकी तलाश कर रहे थे। तीन साल पहले नक्सलियों ने इसके परिवार पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। इसके चलते पूरा परिवार गांव छोड़ कर कोयलीबेड़ा में रह रहा था। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंग ने बताया बदरंगी में ग्रामीण को नक्सलियों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस तस्दीक व जांच के लिए जा रही है।

Tags

Next Story